Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर परविशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

  रायपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रविवार, 01 फरवरी 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नेताजी की पावन स्मृत...

 

रायपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रविवार, 01 फरवरी 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नेताजी की पावन स्मृति को समर्पित इस शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाजसेवा की मिसाल पेश की।  शिविर में समाजसेवी भावना से प्रेरित रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिसमें 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।  आयोजन के दौरान SBWA की ओर से भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, शिविर से जुड़े स्वयंसेवकों, समाजसेवियों एवं सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होते हैं और समाज में सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।  आयोजन समिति ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

No comments