Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना की: छत्तीसगढ़ में विकास और निवेश को मिलेगी गति

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं ने केंद्रीय बजट 2026 को ऐतिहासिक और विकासोन्मुखी बताते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वा...




रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं ने केंद्रीय बजट 2026 को ऐतिहासिक और विकासोन्मुखी बताते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में प्रस्तुत बजट की व्यापक सराहना की।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि बजट में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय योजना के तहत जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए स्कूलों के निर्माण और शिक्षकों की भर्ती में तेजी लाने का लक्ष्य रखा गया है। नलिनीश ठोकने ने कहा कि बजट देश के हर क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिसमें प्राचीन योग, आयुर्वेद और आधुनिक तकनीकी विकास के लिए भी प्रावधान किया गया है।

अमित चिमनानी ने बताया कि बजट और राज्य की नई नीति के जरिए छत्तीसगढ़ को 2030 तक 10 लाख करोड़ रुपए की जीएसडीपी तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। फार्मास्युटिकल, टेक्सटाइल, एग्रो-प्रोसेसिंग और एआई/रोबोटिक्स क्षेत्रों को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि बस्तर जैसे पिछड़े क्षेत्रों में निवेश करने वाले उद्योगों को 30-45% पूंजीगत सब्सिडी दी जाएगी।

प्रमोद शर्मा ने रायपुर-दुर्ग मेट्रो लाइन और औद्योगिक पार्कों के निर्माण से लॉजिस्टिक्स लागत में कमी और डिजिटल उद्योगों के लिए आधार तैयार होने की बात कही। टेकेश्वर जैन ने कहा कि बजट और राज्य की नीतियां मिलकर छत्तीसगढ़ को खनिज राज्य से विनिर्माण और सेवा हब में बदलने की दिशा में काम कर रही हैं।

डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि कैंसर इलाज के लिए 17 नई दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है, वहीं डॉ. किरण बघेल ने हर जिले में महिला छात्रावास खोलने की योजना का स्वागत किया। वेदराम जांगड़े ने छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के लिए बजट में पर्याप्त धन आवंटन को सराहा।

शताब्दी पांडेय ने स्वयं सहायता समूहों की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने के लक्ष्य और कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल तथा शिशु गृहों की स्थापना पर दिए गए अनुदान की जानकारी दी। के.एल. चौहान ने बजट की दीर्घकालिक स्थिरता, पारदर्शिता और विश्वास आधारित कर प्रणाली पर जोर देने को महत्वपूर्ण बताया। उज्ज्वल दीपक ने कहा कि भारत को ग्लोबल क्लाउड हब बनाने के लिए बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर निवेश आकर्षित करने के बजट प्रावधान देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं का मानना है कि यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में समान रूप से विकास, निवेश और रोजगार सृजन को नई दिशा देगा।

No comments