Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भारत में बाल विवाह में रिकॉर्ड गिरावट, दुनिया के लिए सबक

abernews नई दिल्ली। भारत में बाल विवाह की दर में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन की रिपोर्ट ‘टिपिंग प्वाइंट टू जीर...



abernews नई दिल्ली। भारत में बाल विवाह की दर में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन की रिपोर्ट ‘टिपिंग प्वाइंट टू जीरो’ के अनुसार लड़कियों में बाल विवाह 69% और लड़कों में 72% घटा है। असम में 84% गिरावट के साथ यह दर सबसे कम हुई, इसके बाद महाराष्ट्र व बिहार 70%, राजस्थान 66% और कर्नाटक 55% पर रहे।

रिपोर्ट बताती है कि कड़े कानूनी कदम, एफआईआर, गिरफ्तारियां और गैरसरकारी संगठनों के जागरूकता अभियानों ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई। सर्वे के 99% लोगों ने कहा कि उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में सुना। असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा को इस उपलब्धि के लिए ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ सम्मान दिया गया।

संस्थापक भुवन ऋभु ने कहा कि भारत आज बाल विवाह खत्म करने के कगार पर है और यह पूरी दुनिया के लिए एक ब्लूप्रिंट है। रिपोर्ट में 2030 तक बाल विवाह समाप्त करने के लिए कानून के सख्त अमल, विवाह पंजीकरण अनिवार्य करने और एक राष्ट्रीय दिवस तय करने की सिफारिश की गई है।

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन ने 2023 से अब तक भारत में पांच लाख से अधिक बच्चों की मदद की और हर घंटे 18 बाल विवाह रोके हैं।

No comments