Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, June 20

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बदलेगा GST का नियम, पोर्टल पर अपलोड करना होगा वैध बैंक खाते का डिटेल

  रायपुर। दो दिन बाद यानि अगले महीने एक सितंबर से जीएसटी करदाताओं के लिए नया नियम लागू हो जाएगा। नए नियम के तहत करदाताओं को पंजीकरण मिलने ...

 

रायपुर। दो दिन बाद यानि अगले महीने एक सितंबर से जीएसटी करदाताओं के लिए नया नियम लागू हो जाएगा। नए नियम के तहत करदाताओं को पंजीकरण मिलने के 30 दिनों के भीतर अपने वैध बैंक खाते का विवरण जीएसटी पोर्टल में अपलोड करना होगा। अगर करदाताओं ने ऐसा नहीं तो करदाता जीएसटीआर-1 नहीं भर पाएंगे। जीएसटी अधिकारियों का कहना है कि इस नियम को लागू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य यही है कि जीएसटी चोरों पर लगाम कसा जा सके। अभी जीएसटी द्वारा कर चोरों को पकड़ने विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। जीएसटीएन ने पिछले सप्ताह इस संबंध में एडवाइजरी करते हुए जीएसटी के नियम 10ए के अनुसार करदाता को पंजीकरण की तारीख से 30 दिन के भीतर वैध खाते का विवरण देना अनिवार्य किया है। बीते सात महीनों में प्रदेश में जीएसटी विभाग द्वारा 300 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी है। इसके साथ ही करीब 17 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। टैक्स चोरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है,जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। यह अभियान फर्जी फर्म बनाकर टैक्स चोरी करने वालों के साथ ही नियमों के पालन में लापरवाही करने वाले करदाताओं के खिलाफ भी है।

No comments

वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगाने पर पुलिस एवं प्रवर...

पाटेश्वर आश्रम में भव्य एवं विशाल माँ कौशल्या धाम का निर्माण...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय "पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 20...

अनुकम्पा नियुक्ति को मिली स्वीकृति, कर्मचारियों के हित में म...

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादा

आईटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़: यूआईडीएआ...

समस्याओं के निराकरण होने पर जनजातीय महिलाओं ने की शिविर की स...

धरती आबा शिविर में निशुल्क जाब कार्ड पाकर आठ परिवारों के चेह...

सुदूर बीजापुर के गुंजेपर्ती में अब हर घर नल से पहुंच रहा जल