Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर घांसीमुंडा राजस्व ग्राम घोषित

2008 से ग्रामीण कर रहे थे मांग उत्साहित ग्रामीणों ने कैम्प कार्यालय पहुंच कर जताया आभार जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य ...


2008 से ग्रामीण कर रहे थे मांग

उत्साहित ग्रामीणों ने कैम्प कार्यालय पहुंच कर जताया आभार
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य सरकार ने घासीमुंडा गांव को राजस्व ग्राम घोषित कर दिया है। अपनी 16 साल पुरानी मांग पूरी होने से घांसीमुंडा गांव के रहवासी प्रसन्न है। ग्रामीणों ने सीएम कैम्प कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। क्षेत्र की बीडीसी सरिता पैंकरा ने बताया कि घांसीमुंडा गांव को राजस्व ग्राम बनाने के लिए स्थानीय रहवासी लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। इसके लिए ग्रामीण एकजुट हो कर सांसद रहने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री साय ने इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होनें घासीमुंडा के रहवासियों से किये गए वायदे को निभाते हुए,राजस्व ग्राम घोषित कर दिया है। पूर्व सरपंच विशेष्वरसाय ने बताया कि घांसीमुंडा को राजस्व ग्राम घोषित कर दिये जाने से इस गांव के 2778 ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। गांव में पटवारी कार्यालय शुरू हो जाने लोगों को छोटे छोटे काम के लिए दौड़ लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। गांव के वृद्व बैजनाथ साय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से उनकी बरसों पुरानी मांग पूरी हुई है। इसका लाभ गांव के सभी लोगों को मिलेगा।घांसीमुंडा को राजस्व ग्राम घोषित करने के बाद जिले में राजस्व गांवों की संख्या बढ़ कर 770 हो गई। भू अभिलेख शाखा द्वारा अंतिम प्रकाशन  आदेश के अनुसार राजस्व ग्रामों की संख्या फरसाबहार ब्लाक में 101 और जिले में 770 हो गई है। राजस्व ग्राम घोषित इस गांव की जनसंख्या 2718,खसरा नम्बर की संख्या 943 और क्षेत्रफल 1066 हेक्टेयर है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मंत्रालय के पंचम तल में न...

खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है- मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप पत्थलगांव में ऑ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मंत्रालय के पंचम तल में न...

अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश की भागीदारी ...

किसानों के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय...

छत पर बनाए खुद के बिजलीघर से गणेश चंद शर्मा का घर हुआ रोशन

कभी सूर्य की तपन से मिलती थी परेशानी, अब वही बना राहत की किर...

छत पर बिजलीघर, घर में उजियारा: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से...