Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, September 19

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जू प्रबंधन से सौंपे गए तोते को वापस लेने आए पालक

  बिलासपुर। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ वन मुख्यालय ने तोता या अन्य पक्षियों को पालने वाले लोगों के लिए आदेश जारी किया। जिसमें उन्हें कहा गया कि...

 

बिलासपुर। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ वन मुख्यालय ने तोता या अन्य पक्षियों को पालने वाले लोगों के लिए आदेश जारी किया। जिसमें उन्हें कहा गया कि तोता या अन्य पक्षियों की खरीदी- बिक्री के साथ पालन करना प्रतिबंधित है। वह पक्षियों को कैद में नहीं रख सकते।

उन्हें सात दिन के भीतर कानन पेंडारी जू में तोते जमा करने के निर्देश दिए। इसके बाद कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इस आदेश से तोता पालकों के बीच हड़कंप मच गया। वह कार्रवाई होने से इतना डर गए, जू पहुंचकर तोते को सुपुर्द करने लगे। तीन से चार दिन के भीतर कानन में 58 तोते जमा हुए।

क्वारंटाइन में थे तोते

जिन्हें जू प्रबंधन ने क्वारंटाइन में रखा। इन्हें एक- दो दिन के अचानकमार टाइगर रिजर्व छोड़ने की तैयारी थी। हालांकि प्रदेश भर में इस आदेश के बाद खलबली मची थी। कुछ ने विभाग के इस आदेश पर विरोध भी जताया। इसी का असर है कि विभाग ने फिलहाल तोते पालकों के लिए प्रतिबंध का आदेश स्थगित कर दिया है। इस संबंध में मुख्यालय से आदेश भी जारी हो गया है।

पालक तत्काल पहुंचे जू

जैसे ही पालकों को इसकी जानकारी मिली, वह तत्काल जू पहुंचे। दो दिन से जू में उनकी भीड़ लगी है। सभी जू प्रबंधन से सौंपे गए तोते को वापस मांग रहे हैं। चूंकि सभी तोते कानन में क्वारंटाइन रखे गए हैं। इसलिए जू प्रबंधन नाम व पता पूछकर बिना किसी सवाल- जवाब के तोते लौटा दे रहे हैं। तोता पालक जू पिंजरा लेकर पहुंच रहे हैं।

No comments

सेवा पर्व को सार्थक बनाने सामाजिक संस्थाएँ आगे आयें : मुख्यम...

स्वदेशी ही था राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के अंग्रेजों...

राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण प...

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहा निवेश आने वाली पीढ़...

सभी जिले में बनेगा मॉडल स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी सुन...

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्र...

दिव्यांग खिलाड़ियों के साहस और संघर्ष है मिसाल- मंत्री राजव...

जल जीवन मिशन से ग्रामवासियों को मिल रहा हर घर शुद्ध जल

फलदार वृक्षों से बदली जिंदगी : सुरेश चन्द्र बने गांव के लिए ...

सांस्कृतिक-धार्मिक स्थलों के विकास के लिए डीएमएफ से 2.16 करो...