Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, May 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सीएम साय ने की घायलों से मुलाकात

  रायपुर। राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती बस हादसे में घायल लोगों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार दोपह...

 

रायपुर। राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती बस हादसे में घायल लोगों से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने घायल और उनके स्वजन से हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने एम्स के डाक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एम्स के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल मौजूद थे। रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार की रात आठ बजे हुए हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। एम्स में भर्ती दस लोगों में से दो की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। एम्स में पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कंपनी ने मृतक के स्वजन को दस-दस लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही स्वजन को नौकरी दी जाएगी। घायलों के इलाज का खर्च कंपनी और राज्य सरकार वहन करेगी। मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे हादसे की पुर्नवृत्ति न हो इसपर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। बताते चलें कि मंगलवार की रात केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। बस में 40 लोग सवार थे। कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में बस पलट गई। घटनास्थल पर ही 12 लोगों ने दम तोड़ दिया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ा।

No comments

पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में 5वे...

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बै...

दंतेवाड़ा में शिक्षा का परचम लहरा रहा है : प्रधानमंत्री श्र...

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्...

नीति आयोग की बैठक में दिखी आत्मीयता: जब प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्...

राज्यपाल पटेल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे

साय ने नीति आयोग से नक्सलवाद के अंत व नई औद्योगिक नीति पर प्...

स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम: ज़िले की ग्राम पंचायतों में नियमित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनि...