Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 7

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

लोकसभा चुनाव में रायपुर में बड़े विशालकाय पोस्टरों में राष्ट्रवाद की गूंज सुनाई दे रही है

  रायपुरl  राजधानी के आंबेडकर चौक, देवेंद्र नगर चौक, पंडरी जाने वाले मार्ग में बड़े विशालकाय पोस्टरों में राष्ट्रवाद की गूंज सुनाई दे रही ...

 

रायपुरl  राजधानी के आंबेडकर चौक, देवेंद्र नगर चौक, पंडरी जाने वाले मार्ग में बड़े विशालकाय पोस्टरों में राष्ट्रवाद की गूंज सुनाई दे रही है। चंद्रयान से लेकर वंदे भारत और ‘एक भारत-एक परिवार’ के नारों के साथ राजधानी के बड़े चौक-चौराहों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पोस्टर छाया हुआ है। राष्ट्रीय उपलब्धियों को भाजपा ने पोस्टरों में शामिल किया है। इसरो की ऐतिहासिक उड़ान चंद्रयान को राष्ट्रवाद से जोड़ा गया है। विशालकाय पोस्टरों में यह मुद्दा छा चुका है। भाजपा ने मतदाताओं को साधने के लिए स्थानीय भाषा के जरिए भी मोदी का चेहरा प्रस्तुत किया है। ऐसे चौक, जहां रोजाना तीन से चार लाख की आबादी आवागमन करती है, वहां सांसद प्रत्याशियों की नहीं, बल्कि मोदी का चेहरा सामने है। इन पोस्टरों में भाजपा ने सांसद प्रत्याशी या प्रदेश के किसी भी बड़ी राजनीतिक हस्ती का चेहरा प्रस्तुत करने के बजाय प्रधानमंत्री के चेहरे को ही आगे किया है। यह भी भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव में समाज, जाति व धर्म विशेष से ऊपर उठकर सभी को साधने की रणनीति भी भाजपा ने बनाई है। राजधानी के देवेंद्र नगर चौक पर ‘मोर भारत- मोर परिवार’ का पोस्टर यही संकेत दे रहा है। छत्तीसगढ़ भाषा का इस्तेमाल करते हुए भाजपा ने ‘फेर ए पईत मोदी सरकार’ का नारा दिया है। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय नारों के साथ स्थानीय भाषा में क्षेत्रीय नारों को शामिल किया गया है।

No comments

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अंतरिम अध्यक्ष राजीव ...

महासमुंद के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी न...

खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर निलंबित, युक्तियुक्तकरण की प्रक्...

दूरस्थ इलाकों में पहुंचेगी शिक्षा की रौशनी ,युक्तियुक्तकरण स...

शिक्षा की रौशनी से चमका तरौद का स्कूल ,युक्तियुक्तकरण से मिल...

बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्ण...

चुनावी डेटा प्रसार में क्रांति: भारत निर्वाचन आयोग ने तकनीक-...

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री...

59 अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक एवं समकक्ष पद पर हुए पदोन्नत

राशन वितरण में शिकायत आने पर तत्काल कार्यवाही करें: खाद्य मं...