Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जिला अध्यक्ष ने जगदीश कौशिक का तुड़वाया अनशन

   बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर नाराज कार्यकर्ता ने आमरण अनशन शुरू कर दी। कई नेताओं ने कार्यकर्ता क...

 

 बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर नाराज कार्यकर्ता ने आमरण अनशन शुरू कर दी। कई नेताओं ने कार्यकर्ता को मनाने की कोशिश की। दो दिन तक चले मानमनौव्वल के बाद जिला अध्यक्ष ने अनशन तोड़ने के लिए कार्यकर्ता को मना लिया। शुक्रवार की सुबह जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ता को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। बिल्हा क्षेत्र के कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे। बीते दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से बिलासपुर लोकसभा के लिए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को टिकट दे दिया। सूची जारी होने के बाद जगदीश कौशिक ने विरोध करते हुए कांग्रेस भवन के सामने आमरण अनशन शुरू कर दी। इसकी जानकारी लगते ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जगदीश कौशिक को समझाईश दी। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने भी उन्हें मनाने की कोशिश की। इसमें वे सफल नहीं हो सके।  शुक्रवार को जगदीश कौशिक की पत्नी और बच्चे भी उनका समर्थन करने कांग्रेस भवन पहुंच गए। इधर जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी लगातार उन्हें मनाने की कोशिश में जुटे थे। शुक्रवार की सुबह ही जिला अध्यक्ष ने उन्हें मना लिया। इसके बाद जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को भी कांग्रेस भवन बुलाकर जगदीश कौशिक से मुलाकात कराई। 

No comments

छत पर बनाए खुद के बिजलीघर से गणेश चंद शर्मा का घर हुआ रोशन

कभी सूर्य की तपन से मिलती थी परेशानी, अब वही बना राहत की किर...

छत पर बिजलीघर, घर में उजियारा: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से...

समाज की मुख्य धारा से जोड़ने जिला प्रशासन सुकमा की अभिनव पहल

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना : रोशन हुआ मंजुषा राजवाड़े का घर

राज्यपाल डेका नेे मुख्य सचिव जैन को सेवानिवृत्ति पर दी शुभका...

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों ने ...

राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य ने...

राज्यपाल डेका से बारले ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से विधायक शर्मा ने सौजन्य भेंट की