Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

हत्या के आरोपित के मकान और दुकान पर चला बुलडोजर

  बिलासपुर। ड्राइवर की हत्या के मामले में प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शनिवार को पीड़ित परिवार ने मोबाइल पर डिप्टी सीएम विजय शर्म...

 

बिलासपुर। ड्राइवर की हत्या के मामले में प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शनिवार को पीड़ित परिवार ने मोबाइल पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा से बात की थी। इसके दूसरे ही दिन प्रशासन ने हत्या के आरोपित के मुक्तिधाम स्थित कब्जे को ढहा दिया। साथ ही अन्य कब्जे को हटाने का अल्टीमेटम दिया था। सोमवार की सुबह ही निगम अमले की टीम खमतराई पहुंच गई। निमम अमले ने हत्या के आरोपित के मकान और दुकान पर बुलडोजर चला दिया। खमतराई में रहने वाले ड्राइवर पंकज उपाध्याय की मामूली बात पर फावड़ा और डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार आरोपित को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक आरोपित को सीपत में दबिश देकर पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामले में एक महिला और नाबालिग काे भी आरोपित बनाया है। इधर शनिवार को डिप्टी सीएम अरुण साव के निर्देश पर भाजपा नेता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने पंकज के पिता धनिराम की बात डिप्टी सीएम विजय शर्मा से कराई। इसके बाद से प्रसाशन ने आरोपित के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। रविवार को निगम अमले की टीम ने मुक्तिधाम से आरोपित का कब्जा हटाया। साथ ही उन्हें अन्य कब्जे को हटाने अल्टीमेटम दिया था। सोमावर की सुबह ही निगम अमला दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गया। निगम अमले ने आरोपित के दुकान और मकान को ढहा दिया है। आरोपित गोपी सूर्यवंशी ने खमतराई स्थित मुक्तिधाम के सामने मकान और पांच दुकान बनाए थे। दुकान का निर्माण लगभग पूरा हाे चुका था। बुधवार की रात वह अपने परिवार के लोगों के साथ सामने के तीन दुकानों की फ्लोरिंग करा रहा था। इसी दौरान सड़क पर फैलाए निर्माण सामग्री को लेकर पंकज ने विरोध किया था। इसके बाद हुए विवाद में गोपी और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर पंकज की हत्या कर दी। निगम अमले की टीम ने जब कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की तो आरोपित परिवार की एक महिला ने विरोध करना शुरू कर दिया। इधर गांव वालों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई। गांव के लोगों की बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। इस बीच निगम अमले ने आरोपित परिवार के अवैध कब्जे को ढहा दिया।

No comments

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सर...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलल...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरक...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...