Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, August 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

हार्दिक पंड्या पर भारी न पड़ जाए एमएस धोनी का ये शिष्य

नई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया है। ओपनर रोहित शर्मा 0 पर रनआउट हो गए। फिर शुभमन गिल भी 23 रन पर च...

नई दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया है। ओपनर रोहित शर्मा 0 पर रनआउट हो गए। फिर शुभमन गिल भी 23 रन पर चलते हैं। फिर एक छोर पर शिवम दुबे डटे रहे और टीम को जीत दिला दी। शिवम ने 40 गेंदों का सामना कर 60 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। 2 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट भी झटका। शिवम दुबे की गेंद पर कंट्रोल था। बल्लेबाजी के दौरान हीटिंग पावर दिखाई दी। युवराज सिंह की तरह उन्होंने मिडविकेट पर छक्का जड़ा। देखा जाएं तो टी20 विश्व कप और हार्दिक पंड्या की फिटनेस को देखते हुए शिवम के लिए सकारात्मक साइन है। रोहित शर्मा ने जिस अंदाज में शिवम दुबे से गेंदबाजी कराई। वह हार्दिक पंड्या की जगह ले सकते हैं। दुबे बाएं हाथ के बल्लेबाज है। एक समय टीम इंडिया में सौरव गांगुली और युवराज सिंह जैसे दो धाकड़ बल्लेबाज थे। फिलहाल भारत के पास कोई लेफ्ट हैंड खब्बू बल्लेबाज नहीं है। ऋषभ पंत का घायल होना, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल की फिटनेस की समस्या ने टीम मैनेजमेंट के प्लान को खराब किया है। शिवम दुबे टीम में शामिल होते हैं, तो मिडिल ऑर्डर में दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों का वैरिएशन दिखाई देगा। शिवम दुबे अगले दो मैचों में अच्छे प्रदर्शन करते हैं, तो टी20 विश्व कप के स्क्वॉड में उनका शामिल होना लगभग तय है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले शिवम प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। उन्होंने कहा, 'जब में बैटिंग करने आया तो उस पर अमल करना चाहता था तो मैंने एमएस धोनी से सीखा है। उन्होंने मुझे हर परिस्थिति में खेलना सिखाया और टिप्स दिए हैं।' शिवम ने कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी धोनी की तरह है। दोनों मुझे ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने का मौका देते हैं। अभी कड़ी मेहनत करनी है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे...

तिरंगा हमारी जान और शान, हर घर पर लहराए तिरंगा: राजस्व मंत्र...

35 श्रमिक बने कुशल राजमिस्त्री

बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम

79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सूरजपुर में ध्वजारोहण करेंगी मंत्र...

राज्य की शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों पर पुनः ...

जशपुर जिला चिकित्सालय में रेचा राम का सफल ऑपरेशन

सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का कारगर हथियार : मुख्यमंत्री...

नशे के अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ जारी रहेगी ठ...