——

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

केदारनाथ धाम के पास दुकानों में एलपीजी गैस रिसाव से लगी आग, मची अफरा-तफरी

  रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जहां कांग्रेस विधानमंडल दल ने बैठक कर अतिक्रमण, बे...

 

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जहां कांग्रेस विधानमंडल दल ने बैठक कर अतिक्रमण, बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, वहीं भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में पलटवार करने के लिए मंत्रियों को पूरी तैयारी के साथ पहुंचने को कहा गया है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति व दलीय नेताओं की बैठक हुई।

कांग्रेस अतिक्रमण हटाने पर आक्रामक रुख अपनाएगी

विधानसभा मानसून सत्र में कांग्रेस, उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान को बड़ा मुद्दा बनाएगी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में तय हुआ कि सदन के भीतर इस मुद्दे पर सरकार की घेरेबंदी की जाएगी।  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के कैंट रोड स्थित आवास पर सोमवार शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, जनहित से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा। सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह सरकार को घेरा जाएगा। आर्य ने सरकार पर अतिक्रमण की आड़ में लोगों को उजाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा-जिस तरह पहाड़ से मैदान व तराई में अतिक्रमण के नाम पर बाजारों को उजाड़ा गया,उससे लोग बर्बादी की कगार पर आ गए हैं। सरकार लोगों को रोजी-रोटी देने में नाकाम रही है। कोरोना में लौटकर घर आए लोगों ने सड़क किनारे दुकान खोलकर जिंदगी की नई शुरुआत की पर सरकार ने उन्हें फिर सड़क पर ला दिया है। बेहतर होता सरकार इस मामले में सदन का विशेष सत्र बुलाती। कानून बनाया जाता। साथ ही कोर्ट में मजबूत पैरवी की जाती। आर्य ने कहा, सरकार आपदा से निपटने में भी पूरी तरह फेल रही। न प्रभावितों को न मुआवजा बांटा, न बेहतर पुनर्वास का सिस्टम बनाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार सत्र भी जल्दी में निपटा रही है। नियमावली के अनुरूप सत्र न्यूनतम सात दिन का होना चाहिए। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि बेरोजगारी समाप्त करने में सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। उल्टा भर्ती परीक्षाओं में एक के बाद एक गड़बड़ी हो रही है। इन मसलों पर सरकार को घेरा जाएगा। बैठक में विधायक राजेंद्र भंडारी, विक्रम सिंह नेगी, गोपाल सिंह राणा, आदेश चौहान, फुरकान अहमद, मनोज तिवारी, हरीश धामी, ममता राकेश, रवि बहादुर, अनुपमा रावत, सुमित हृदयेश, खुशाल सिंह अधिकारी मौजूद रहे।

सभी मंत्रियों ने भी कसी कमर, जवाबों के साथ संभालेंगे मोर्चा

भाजपा ने अपने सभी मंत्रियों को मानसून सत्र के दौरान सदन में पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पार्टी के सभी विधायकों को भी सत्र के दौरान मौजूद रहने को कहा गया है। सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मंगलवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई। बैठक में मानसून सत्र को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उसके बाद पार्टी की ओर से रणनीति तैयार की गई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस दौरान भाजपा के सभी मंत्रियों को सदन में पूरी तैयारी के साथ आने को कहा गया है। इससे सदन में विपक्षी विधायकों की ओर से पूछे जाने वाले प्रश्नों और उठाए जाने वाले मुद्दों का मजबूती के साथ जवाब दिया जा सकेगा। बैठक में पार्टी के सभी विधायकों को भी सदन में मौजूद रहने को कहा गया। विदित है कि कांग्रेस सत्र में महंगाई, बेरोजगारी के साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ चल रही कार्रवाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में सरकार और भाजपा की ओर से विपक्षी हमलों का जवाब देने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी,कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ.धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा और पार्टी के विधायक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री से मिलीं विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी उधर, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सोमवार शाम सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सत्र और उसकी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।


No comments