Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 30

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजधानी रायपुर में रक्षाबंधन के दिन भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग

 रायपुर। राजधानी रायपुर में युवक की हत्या की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार हमलावरों ने श्याम नगर निवासी नीरज नंदा को धारदार हथियार और ...

 रायपुर। राजधानी रायपुर में युवक की हत्या की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार हमलावरों ने श्याम नगर निवासी नीरज नंदा को धारदार हथियार और लाठी से बुरी तरह पीटा। पिटाई में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि युवक की आपसी रंजिश के चलते की हत्या हुई है। मृतक नीरज नंदा भाजपा मंडल अध्‍यक्ष का भतीजा है। घटना के बाद आरोपित राजेंद्र राजपूत मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार आरोपित राजेंद्र राजपूत की तलाश में जुटी हुई है। दरअसल, हत्‍या की यह घटना थाना तेलीबांधा क्षेत्र के श्याम नगर की है। जानकारी के अनुसार यहां एक भाई ने रक्षाबंधन के पर्व के दिन बहनोई की हत्‍या कर अपने बहन का सुहाग उजाड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक नीरज और आरोपित राजेंद्र राजपूत पूर्व में दोस्त थे। दो माह पूर्व आरोपित की मुंह बोली बहन से नीरज ने प्रेम विवाह किया था, तभी से दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी। इसी रंजिश पर कल रात्रि वाद विवाद हुआ और गुस्‍से में आकर राजेंद्र राजपूत ने नीरज को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में तेलीबांधा थाना की पुलिस ने कहा, आरोपित के घर वालों से पूछताछ की जा रही है। आरोपित की गिरफ़्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मंत्रालय के पंचम तल में न...

खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है- मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप पत्थलगांव में ऑ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मंत्रालय के पंचम तल में न...

अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश की भागीदारी ...

किसानों के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय...

छत पर बनाए खुद के बिजलीघर से गणेश चंद शर्मा का घर हुआ रोशन

कभी सूर्य की तपन से मिलती थी परेशानी, अब वही बना राहत की किर...

छत पर बिजलीघर, घर में उजियारा: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से...