Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 5

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

थाने में नाबालिग के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस निरीक्षक बर्खास्त

  गुवाहाटी: असम के नलबाड़ी जिले के एक थाने में लड़की के साथ मारपीट करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के आरोप में एक पुलिस निरीक्षक को सेवा ...

 

गुवाहाटी: असम के नलबाड़ी जिले के एक थाने में लड़की के साथ मारपीट करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के आरोप में एक पुलिस निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पहले उसे निलंबित किया गया था, लेकिन बाद में निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वह अभी फरार है। पुलिस महानिदेशक जी. पी. सिंह ने बृहस्पतिवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘ मामले के दुर्लभ होने की वजह से, असम के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस बल के प्रमुख होने के नाते मैंने निरीक्षक (यूबी) बिमान रॉय को मौजूदा कानून व नियमों के तहत असम पुलिस की सेवा से बर्खास्त करने का फैसला किया है।’’ पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय एक लड़की ने सोमवार को घोगरापार थाने के प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि थाने में उसने उसके साथ छेड़खानी की और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर खींची। लड़की और एक व्यक्ति को बाल विवाह के सिलसिले में 21 जून को हिरासत में लिया गया था। नलबाड़ी थाने में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

No comments

ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं – मुख...

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर तेलीबांधा गार्डन से झूले हटान...

"हर पेड़ बने माँ की छाया"—चंगोराभाठा में जनप्रतिनिधियों ने ब...

ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं – मुख...

नर्मदा परिक्रमा तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए परिक्रमा पथ...

दीपावली के बाद बहनों को हर महीने देंगे 1500 रुपए : मुख्यमंत्...

मुख्यमंत्री ने देवशयनी एकादशी की दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ज...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक: मंत्री ...

कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रधान पाठक निलंबित