Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 3

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

छत्तीसगढ़ की युवा तैराक अल्योशा ने राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव में जीते दो पदक

  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ क...

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की उभरती युवा तैराक अल्योशा कुंजाम ने सौजन्य मुलाकात की। अल्योशा ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रथम बार आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव में तैराकी की दो स्पर्धाओं में दो पदक जीते हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अल्योशा ने उन्हें अपनी इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जनजातीय खेल महोत्सव में 50 मीटर फ्री स्टाईल में सिल्वर मेडल और 100 मीटर फ्री स्टाईल में ब्रान्ज मेडल जीते हैं। मुख्यमंत्री ने अल्योशा को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्योशा ने अपनी उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। अल्योशा कुंजाम राजधानी रायपुर के राजकुमार कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव का आयोजन भुवनेश्वर में 9 से 12 जून 2023 तक किया गया।

No comments

राजभवन के अधिकारियों को स्थानांतरण पर दी गई बिदाई

हमने सच्चे राष्ट्र सेवक, संवेदनशील प्रशासक और एक महान व्यक्त...

छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक व्य...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों का किया द...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्...

बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से 1 की मौत, कई घायल

विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुई राज सैनी की पेंटिंग

ईसीआरपी एवं नाबार्ड योजनाओं से ग्रामीण अंचलों में पहुंची आधु...

मुख्यमंत्री श्री साय ने जीएसटी विभाग की समीक्षा बैठक में कर ...

एकमुश्त चावल वितरण की समयावधि 31 जुलाई 2025 तक बढ़ाई गई