Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

आज छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बादल छाए, बूंदाबांदी, तापमान में गिरावट…

  रायपुर: छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने फिर करवट ली है। कई इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर, कोरबा सहित कई ...

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने फिर करवट ली है। कई इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर, कोरबा सहित कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य में कई जगहों पर आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। उनकी मानें तो 20 मार्च तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने कि छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पूर्व से नमी युक्त हवा बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही है। पश्चिमी द्रोणिका के प्रभाव के चलते प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर 20 मार्च तक जारी रहेगा।
बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक प्रदेश के कई इलाकों में आज हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अगर तेज नमी युक्त हवाएं चलती रहीं तो बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा रायगढ़
मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च बुधवार को प्रदेश में गर्मी का स्तर काफी अधिक रहा। सबसे गर्म जिले की बात करें तो वो रायगढ़ रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.6 सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। वहीं इसके बाद दूसरे नंबर पर रायपुर 37 डिग्री सेंटीग्रेट और इसके बाद बिलासपुर और दुर्ग का तापमान रहा।
दुर्ग जिले में सुबह से हल्की बारिश
दुर्ग जिले में बुधवार रात से ही बादल छाए हुए थे। गुरुवार सुबह से यहां हल्की बूंदाबांदी के साथ ही बादल छाए हुए हैं। बूंदाबांद के कारण यहां का तापमान 35 डिग्री से घटकर 26 डिग्री सेंटीग्रेट तक दर्ज किया गया।

No comments

शिक्षा का उद्देश्य संस्कार और सेवा होना चाहिए - राज्यपाल रम...

विकसित भारत के लक्ष्य की ओर छत्तीसगढ़ का संकल्प- नीति आयोग क...

बंदूक छोड़ विकास की ओर: 24 हार्डकोर नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग में लगाई चौपाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्याबाई होलकर महानाट्य मंचन में...

जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्...

दिव्यांगजनों क़ो मिला सहायक उपकरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर दंत चिकित्सा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में रायपु...

सुशासन तिहार 2025: सचिव अन्बलगन पी ने जशपुर जिले के पुराइनबं...