Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, June 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

तुर्किये में 5.6 तीव्रता का भूकंप, कुछ और इमारतें गिरी…

अंकारा: तुर्किये के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कुछ इमारतें जमींदोज हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। किस...

अंकारा: तुर्किये के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कुछ इमारतें जमींदोज हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। किसी के हताहत होने के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। तीन सप्ताह पहले शक्तिशाली भूकंप से तुर्किये-सीरिया क्षेत्र में भीषण तबाही हुई थी। देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा है कि सोमवार का भूकंप मालत्या प्रांत के येसिलर्ट शहर में केंद्रित था। येसिलर्ट के महापौर मेहमत सिनार ने ‘हैबरटर्क टेलीविजन’ को बताया कि कस्बे में कुछ इमारतें ढह गई हैं। मालत्या तुर्किये के उन 11 प्रांतों में शामिल था, जो 7.8 तीव्रता के भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। छह फरवरी को आए भूकंप से दक्षिणी तुर्किये और उत्तरी सीरिया के कुछ हिस्सों में भारी तबाही हुई। भूकंप से अब तक दोनों देशों में 48,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और तुर्किये में 173,000 इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा। तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी एएफएडी ने कहा है कि छह जनवरी के शक्तिशाली भूकंप के बाद से क्षेत्र में करीब 10,000 झटके आ चुके हैं।

No comments

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान के त्वरित निराकरण हेतु...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की ...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

एक पेड़ मां के नाम 2.0: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आम का पौधा ...

उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री संजय सिंह गौड़ ने मंत्री रामविचार...

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्म...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को ...

वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर होनहार युवा कलाकारों...

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा 29 जून और 5 जु...