Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

138 सट्टेबाजी और 94 लोन ऐप भारत में बैन

   चीनी। चीनी ऐप के खिलाफ मोदी सरकार ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के आधार पर सूचन...

 

 चीनी। चीनी ऐप के खिलाफ मोदी सरकार ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के आधार पर सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय ने 138 बैटिंग (सट्टेबाजी) ऐप और 94 लोन ऐप को बंद कर दिया गया है। इन संदिग्ध ऐप की लिंक चीन से मिली है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, गृह मंत्रालय के अनुरोध पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 'तत्काल' और 'आपातकालीन' आधार पर चीनी लिंक वाले 138 सट्टेबाजी ऐप्स और 94 ऋण देने वाले ऐप्स को प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू की है। ANI ने सूत्रों के अनुसार बताया है कि MHA ने इस सप्ताह MeitY को इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी और अब मंत्रालय ने यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये ऐप आईटी अधिनियम की धारा 69 का उल्लंघन करते हैं क्योंकि इनमें ऐसी सामग्री है जो भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा है। इस कार्रवाई के पीछे उन आम लोगों की जबरन वसूली और उत्पीड़न की कई शिकायतों का आधार है, जिन्होंने उन संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा चलाए जा रहे मोबाइल ऐप के माध्यम से कम मात्रा में ऋण लिया था। पता चला है कि ये ऐप चीनी साजिशकर्ताओं के दिमाग की उपज है। भारत में इन ऐप को ऑपरेट करने के लिए भारतीयों को काम पर रखा गया है और कंपनी में निदेशक बनाया गया है। इनपुट्स के मुताबिक, लोगों को कर्ज लेने का लालच दिया जाता है और फिर सालाना 3,000 फीसदी तक ब्याज बढ़ा दिया जाता है। जब कर्जदार पूरे कर्ज की तो बात ही दूर, ब्याज चुकाने में असमर्थ हो गए तो इन ऐप्स के लिए काम करने वाले लोगों ने परेशान करना शुरू कर दिया। उन्हें धमकी भरे संदेश भेजे, छेड़छाड़ की गई, तस्वीरों को जारी करने की धमकी दी गई और अपने संपर्कों को संदेश भेजकर उन्हें शर्मसार किया।

No comments