Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 5

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

हमारी दुनिया के अजीबोगरीब शहर, जहां कई दिनों तक उगे रहते है सूर्य देव, नहीं होता अधेरा

abernews। आमतौर पर दुनिया में 12 घंटे का दिन होता है और 12 घंटे की रात। हालांकि कई लोगों को लगता है कि पूरी दुनिया में दिन-रात का फॉर्मूला ऐ...


abernews। आमतौर पर दुनिया में 12 घंटे का दिन होता है और 12 घंटे की रात। हालांकि कई लोगों को लगता है कि पूरी दुनिया में दिन-रात का फॉर्मूला ऐसा ही रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ऐसे शहर भी हैं, जहां कई दिनों तक सूरज डूबता ही नहीं है। यहां रात में सूरज आसमान में चमकता रहता है। यह जगहें अपने आप में अनोखी हैं। यहां के अद्भुत नजारे को देखने के लिए पर्यटकों की काफी भीड़ लगी रहती है। कई शहर तो ऐसे हैं जहां 70 दिनों तक भी सूरज नहीं डूबता। जानते हैं इन अनोखे शहरों के बारे में।


बता दें कि नार्वे को मिडनाइट सन भी कहा जाता है। नार्वे में करीब 76 दिनों तक सूरज नहीं डूबता और आसमान में चमकता रहता है। नार्वे में यह अद्भुत नजारा 10 अप्रैल से लेकर 23 अगस्त तक देखने को मिलता है। इस दौरान यहां रात नहीं होती है।


फिनलैंड को झीलों की धरती के नाम से भी जाना जाता है। यहां भी करीब 73 दिनों तक सूरज डूबता नहीं है। यहां गर्मियों में करीब 73 दिनों तक रात नहीं होती। वहीं सर्दियों में सूरज यहां दिखाई नहीं देता। सर्दियों में यहां कई दिनों तक दिन में भी सूरज की रोशनी दिखाई नहीं देती। जानकर हैरानी होगी कि गर्मियों में यहां के लोग कम सोते हैं।


कनाडा में भी एक ऐसा अनोख शहर है, जिसका नाम नुनावुत है। इस शहर में करीब 2 महीने तक लगातार सूरज आसमान में चमकता रहता है। लेकिन यहां जब सर्दियों का मौमस आता है तो कई दिनों तक सिर्फ रात ही रहती है।


अलास्का में मई माह के अंत से जुलाई के अंत तक सूरज आसमान में चमकता रहता है। इसके बाद यहां करीब एक महीने तक रात रहती है। अलास्का को पोलर नाइट के नाम से भी जाना जाता है।

No comments

नर्मदा परिक्रमा तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए परिक्रमा पथ...

दीपावली के बाद बहनों को हर महीने देंगे 1500 रुपए : मुख्यमंत्...

मुख्यमंत्री ने देवशयनी एकादशी की दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ज...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक: मंत्री ...

कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रधान पाठक निलंबित

प्रदेश में अब तक 229.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

विधानसभा की कार्यवाही से आमजनों को अवगत कराने में संसदीय पत्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लिया ...

छत्तीसगढ़ में वैकल्पिक उर्वरकों की कोई कमी नही