Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 6

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी बधाई, बेटियों ने उतारी आरती

केंद्रीय गृह मंत्री ने फोन किया रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को 61 साल के हो गए। जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपद...



केंद्रीय गृह मंत्री ने फोन किया
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को 61 साल के हो गए। जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई संदेश भेजा है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुबह फोन कर मुख्यमंत्री से बात की। उनको जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री की बेटियों ने मां-पिता की आरती उतार कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर सुबह से ही मंत्रियों-विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों का समूह सीएम हाउस पहुंचने लगा था। मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना से दिन की शुरुआत की। उसके बाद उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने उनको तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। उन्होंने लिखा, जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफर होता है, जिसका संबल आजीवन मिलता है। आज एक पड़ाव और पार हो गया...। परिवार में जन्मदिन मनाने के बाद मुख्यमंत्री अपने कक्ष में आए जहां मिलने वालों का हुजूम उनका इंतजार कर रहा था। नेताओं-कार्यकर्ताओं, अफसरों और गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
एक बजे तक ओपन हाउस
जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास में दोपकी १ बजे तक ओपन हाउस की व्यवस्था की गई है। इस बीच मुख्यमंत्री से मिलने के लिए किसी पूर्व अनुमति की जरूरत नहीं होगी। निवास पहुंचे सभी व्यक्तियों को सुरक्षा जांच के बाद भीतर लिया जा रहा है, ताकि लोग मुख्यमंत्री से मिलकर बधाई दे सकें।

No comments

ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं – मुख...

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर तेलीबांधा गार्डन से झूले हटान...

"हर पेड़ बने माँ की छाया"—चंगोराभाठा में जनप्रतिनिधियों ने ब...

ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं – मुख...

नर्मदा परिक्रमा तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए परिक्रमा पथ...

दीपावली के बाद बहनों को हर महीने देंगे 1500 रुपए : मुख्यमंत्...

मुख्यमंत्री ने देवशयनी एकादशी की दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ज...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक: मंत्री ...

कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रधान पाठक निलंबित