मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से चल रहा सियासी ड्रामा धीरे-धीरे शांत हो रहा है। नई सरकार का गठन हो चुका है। एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री ...
मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से चल रहा सियासी ड्रामा धीरे-धीरे शांत हो रहा है। नई सरकार का गठन हो चुका है। एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने हैं। इस बीच विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। इसी दौरान शिंदे गुट का बहुमत परीक्षण भी किया जाएगा। वहीं उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देते हुए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को बनाया गया है। फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे को एक और झटका लग सकता है। खबर है कि उनका एक और विधायक शिंदे गुट का दामन थाम सकता है। पहले ही 39 विधायक बगावत कर चुके हैं।
सत्ता से बाहर होने के बाद उद्धव गुट ने एनसीपी नेता व राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को नेता विपक्ष चुना है।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments