Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 4

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सावधान! फिर बढऩे लगा कोरोना

 नई दिल्ली। देश में कोरोना का खतरा फिर बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली में एक दिन में 1607 केस मिलने से चिंता होने लगी है। यहां संक्रमण दर भी पां...


 नई दिल्ली। देश में कोरोना का खतरा फिर बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली में एक दिन में 1607 केस मिलने से चिंता होने लगी है। यहां संक्रमण दर भी पांच फीसदी के स्तर को पार कर चुकी है। देश में भी बीते 24 घंटे में केस और बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 3688 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 3377 नए संक्रमित मिले थे, यानी कल की तुलना में आज 311 मरीज ज्यादा मिले हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 18,684 हो हो गई है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को इनमें 883 की बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में 50 और मौतों के साथ देश में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर 5,23,803 हो गया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पाते हैं कि बीते कुछ दिनों से नए संक्रमितों, सक्रिय केसों व मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि, शुक्रवार की 60 मौतों की तुलना में शनिवार को मौत का आंकड़ा 50 रहा है। राजधानी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 1607 मामले सामने आए, वहीं दो लोगों की मौत भी हो गई। इन मामलों के साथ ही दिल्ली की संक्रमण दर पांच प्रतिशत से ऊपर जा चुकी है। आज जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली की वर्तमान संक्रमण दर 5.28 फीसदी है और 1246 लोग ठीक भी हो गए। मालूम हो कि इस दौरान 30459 टेस्ट किए गए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 29 अप्रैल की बुलेटिन के अनुसार इस वक्त दिल्ली में 3863 लोग होम आईसोलेशन और 139 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

No comments

छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक व्य...

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जीएसटी कलेक्शन के संदर्भ...

प्रदेश में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक सु...

मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता...

ग्राम झलारिया पहुंचीं प्रभारी सचिव रीना कंगाले, योजनाओं की ह...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वॉटर वुमन शिप्रा पाठक का किया ...

राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराय...

खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, उठाव जारी