Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 4

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राष्ट्रपति ने विशाखापत्तनम में नौसेना के बेड़े का किया निरीक्षण

विशाखापत्तनम -आंध्रप्रदेश के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान का दौरा किया। 12वें प्...


विशाखापत्तनम -आंध्रप्रदेश के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान का दौरा किया। 12वें प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू के दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। कोविंद ने परेड का निरीक्षण भी किया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना के  राष्ट्रपति के बेड़े का निरीक्षण किया। इस बेड़े में 60 पोत, पनडुब्बियां व 55 विमान शामिल हैं। कोविंद नौसेना के गश्ती पोत आईएनएस सुमित्रा पर सवार हुए। इसके बाद पूर्वी नौसेना कमान ने राष्ट्रपति फ्लीट रिव्यू के 12वें संस्करण के दौरान 21 तोपों की सलामी दी। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर विशाखापत्तनम में राष्ट्रपति के बेड़े की समीक्षा का 12वां संस्करण आयोजित किया गया है। प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू का विशेष महत्व है। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। आईएनएस सुमित्रा को खासतौर पर 'राष्ट्रपति की याट' के रूप में नामित किया गया है। कोविंद स्टीमिंग पास्ट कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी जहाजों की समीक्षा करेंगे। ये जहाज चार कतारों में विशाखापत्तनम तट पर मौजूद हैं। समीक्षा में नौसेना के साथ-साथ तटरक्षक बल के जहाजों का संयोजन होगा। एससीआई और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पोत भी इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति कई हेलीकाप्टरों और फिक्स्ड विंग विमानों द्वारा शानदार फ्लाई-पास्ट के प्रदर्शन में भारतीय नौसेना वायु शाखा की भी समीक्षा करेंगे। समीक्षा के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संचार राज्यमंत्री देवुसिंह चौहान की उपस्थिति में राष्ट्रपति द्वारा एक विशेष फर्स्ट डे कवर और एक स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा। ये दूसरा मौका है जब विशाखापत्तनम पीएफआर की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने यहां नौसेना के इस बेड़े की समीक्षा की थी।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्क...

स्वास्थ्य मंत्री के सुझाव पर छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी कॉउन्सि...

विद्यार्थियों की बढ़ेगी पहचान, नियमित शिक्षक से पढ़ाई हुई आसान

युक्तियुक्तकरण से बदली तस्वीर : पतरापारा महलोई प्राथमिक शाला...

युक्तियुक्तकरण से संबलपुर स्कूल में शिक्षकों की बहाली, पढ़ा...

रायगढ़ जिले के किसानों को 14 हजार 419 मैट्रिक टन खाद का किया ...

अब ऊर्जा बना पर्यावरण का साथी, न बिजली जाती है न जेब पर भार ...

महतारी वंदन योजना से लाखों महिलाओं की बदली जिंदगी

खरीफ सीजन की मजबूत तैयारी, पिछले साल की तुलना में अब तक 141 ...

सेंट्रिंग प्लेट बना महिलाओं के स्वरोजगार का जरिया