Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 4

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला, कहा सहारनपुर में आपके गुंडो ने पत्रकार को मार डाला

नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की आपसी जुबानी जंग तेज होते जा रही है। प्रत्याशियों का एलान होते ही एक दूस...


नई दिल्ली।  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की आपसी जुबानी जंग तेज होते जा रही है। प्रत्याशियों का एलान होते ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने ट्विट कर सहारनपुर में मारे गए पत्रकार की मौत का कनेक्शन समाजवादी पार्टी से होने की बात कही। केशव ने कहा, 'अखिलेश यादव जी सहारनपुर के पत्रकार सुधीर सैनी जिनकी हत्या सपा के गुंडों- फरमान, मन्नाम और जहांगीर ने की है। हत्यारों को लेकर चुप्पी क्यों साध रखी है। अभी तो पहले चरण का मतदान भी नहीं हुआ। आपके गुंडों ने ट्रेलर दिखाना शुरू कर दिया। भाजपा सुधीर सैनी के परिवार के साथ है।
मुख्यमंत्री बघेल सिंकदर वाल्मीकि के पक्ष में कर रहें प्रचार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं। बघेल ने आगरा कैंट के कांग्रेस प्रत्याशी सिंकदर वाल्मीकि के लिए डोर टू डोर कैंपेन किया। उन्होंने कहा कि यहां की जनता बदलाव चाहती है। बेरोजगारी और महंगाई से लोग परेशान हैं।
 आजम के बेटे ने कहा- मैं अकेला हूं
सांसद आजम खान के बेटे और समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम खान का एक वीडियो सामने आ रहा है। इसमें वह भाजपा पर निशाना लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब्दुल्ला बोल रहे, 'आपके पास (भाजपा) पुलिस है, सरकारी अफसर हैं। मैं अकेला हूं। मेरे साथ तो कोई नहीं है। यहां तक की मैं मेरे साथ घूम रहे पुलिसकर्मियों पर भी विश्वास नहीं करता। वो भी मुझे मार सकते हैं। वो मेरी सुरक्षा के लिए नहीं लगे हैं, बल्कि मेरी जानकारी लेने के लिए हैं।Ó

No comments

युक्तियुक्तकरण से मधौरा स्कूल में बढ़ी उम्मीदें, शिक्षिका की ...

राज्यपाल डेका से महावीर अंतरमहाद्वीपीय सेवा संगठन के महासचिव...

राज्यपाल डेका से वाटर वुमेन सुश्री पाठक ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत नीम क...

वार्ड 18 को मिली दो बड़ी सौगातें: बालाजी मंदिर और हनुमान मंद...

"पहले समझाइश, फिर जुर्माना" – महापौर मीनल चौबे ने दिए निर्द...

सीएम डॉ. मोहन यादव की घोषणा- अगले सत्र से मेधावियों को लैपटा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्क...

स्वास्थ्य मंत्री के सुझाव पर छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी कॉउन्सि...

विद्यार्थियों की बढ़ेगी पहचान, नियमित शिक्षक से पढ़ाई हुई आसान