Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

वार्ड नंबर 18 के उप स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मनाया गया राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

सक्ती। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जहां पूरा देश खुशियां मना रहा था वहीं नगर के वार्ड क्रमांक 18 में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी छु...


सक्ती। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जहां पूरा देश खुशियां मना रहा था वहीं नगर के वार्ड क्रमांक 18 में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी छुट्टी मना रहे थे। ज्ञात हो कि उप स्वास्थ्य केंद्र सक्ती (ब) में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा नहीं फहराया गया। जबकि सरकारी सभी संस्थानों में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस सादगी से मनाया गया।  देश की खुशी में सिर्फ उप स्वास्थ्य केंद्र सम्मिलित नहीं था। उप स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय पर्व के दिन भी सन्नाटा देख वार्डवासियों ने तत्काल वार्ड पार्षद को इसकी जानकारी दी लेकिन पार्षद द्वारा भी बात को टाल दिया गया। तब वार्डवासियों ने इस संबंध में हमारे संवाददाता को अवगत कराया। जिस पर तत्काल मौके पर पहुंच देखा गया तो वास्तव में उप स्वास्थ्य केंद्र में सन्नाटा पसरा था और प्रभारी नदारद थे।
नोटिस जारी करेंगे: चिकित्सा अधिकारी
उक्त मामले के संबंध में बीएमओ सक्ती पी सिंह ने कहा कि एक दिन पहले ही उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी द्वारा भवन जर्जर होने के संबंध में पत्र दिया था, प्रश्न पूछने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के संबंध में कोई बात नहीं कही गई थी। अगर गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झंडा नहीं फहराया गया है तो तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

No comments

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोर...

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए दयाल दास बघेल

रासायनिक खादों की कालाबाजारी बर्दास्त नहीं, समितियों में खाद...

आपातकाल लगाना संविधान की हत्या थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के समाज हित में किए गए कार्यों को भुलाया...

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

कदाचरण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार...

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मनोज यादव ने बदली व्यवस...