Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: यहां खाई में गिरी गाड़ी, 13 की मौत

विकासनगर। उत्तराखंड के चकराता में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे हुआ ...



विकासनगर। उत्तराखंड के चकराता में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा चकराता के सुदूरवर्ती इलाके त्यूनी रोड पर सुबह करीब दस बजे हुआ है। चकराता क्षेत्र देहरादून जिले में पड़ता है। बताया जा रहा है कि चकराता के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही गाड़ी (यूटिलिटी) रविवार सुबह बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से आगे अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन में 16 लोग सवार थे। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। 13 मृतकों के शव खाई से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय लोग भी राहत-बचाव कार्य में लगे हैं। सूचना पाकर देहरादून से एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड के राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए थे। एसपी रूरल स्वतंत्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख प्रकट किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता में हुई वाहन दुर्घटना  पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

No comments

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोर...

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए दयाल दास बघेल

रासायनिक खादों की कालाबाजारी बर्दास्त नहीं, समितियों में खाद...

आपातकाल लगाना संविधान की हत्या थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के समाज हित में किए गए कार्यों को भुलाया...

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

कदाचरण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार...

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मनोज यादव ने बदली व्यवस...