Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मासूम को उठा ले गया तेंदुआ: गांव से कुछ दूर मिले मासूम के अंग

  सैकड़ों पुलिस जवानों ने डॉग स्कॉट के साथ जंगल में की छानबीन एसपी, एडिशनल एसपी एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंच लिया जायजा गरियाबंद। मंगलवार रात स...

 सैकड़ों पुलिस जवानों ने डॉग स्कॉट के साथ जंगल में की छानबीन
एसपी, एडिशनल एसपी एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंच लिया जायजा
गरियाबंद। मंगलवार रात से लापता एक 9 साल की बच्ची को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब बच्ची के घर के पास तेंदुए के पैर के निशान देखे गए औऱ जंगल में बच्ची के शरीर के कुछ अंग इधर-उधर बिखरे मिले। मामला गरियाबंद वन परिक्षेत्र के बम्हनी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार सबेलाल की 9 वर्षीय बेटी रानी मंगलवार शाम को पड़ोस में अपनी सहेली के घर खेलने गयी थी। कुछ देर खेलने के बाद जब वह घर के लिए निकली तो घर नहीं पहुंची। सहेली के परिजन सोचते रहे कि रानी अपने घर चली गई और रानी के घरवाले सोचते रहे कि रात होने के कारण वह अपनी सहेली के घर रुक गई। मगर जब पता चला कि बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसकी पतासाजी शुरू की गई। परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर दिनभर बच्ची को ढूंढते रहे मगर कही पता नहीं चला। गुरुवार को बच्ची के गुम होने की जानकारी सिटी कोतवली और जिला प्रशासन को दी गयी। जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस और वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर जांच में जुट गई। मामला मासूम बच्ची से जुड़ा होने के कारण एसपी पारुल माथुर और एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने भी खुद मौके पर पहुंचकर बच्ची के संबंध में जानकारी ली और जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वन विभाग की टीम को जांच में बच्ची के घर के नजदीक तेंदुए के पैर के निशान मिले। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त जांच टीम ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से जंगल में बच्ची की खोजबीन शुरू की। टीम को जंगल में बच्ची के शरीर के अंग और कपड़े बरामद हुए। वहीं एक पेड़ पर तेंदुए के पैर के निशाने मिले। अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि बच्ची के गुम होने की सूचना मिलने पर पहले क्राइम दृष्टिकोण से जांच शुरू की गई। मगर वन विभाग द्वारा तेंदुए के पैर के निशान की पुष्टि के बाद दिशा बदलकर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि तेंदुए द्वारा बच्ची का शिकार किया गया इसकी पुष्टि हो गई है। बच्ची के घर और पड़ोसी के घर के बीच की दूरी महज 300 मीटर है। इसी बीच रास्ते से तेंदुआ बच्ची को उठाकर जंगल ले गया और फिर उसका शिकार कर लिया। फि लहाल सिटी कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।


No comments

छत्तीसगढ़ की तरक्की में युवाओं की सुनिश्चित हो रही सक्रिय भा...

ग्राम जिंदा को मिला छत्तीसगढ़ का पहला टीबी मुक्त गांव होने क...

पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है :उपमुख्यमंत्री वि...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जा...

स्वस्थ प्रदेश से ही बनाएंगे समृद्ध प्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. ...

पीपरछेड़ी जलाशय योजना के लिए 84.94 करोड़ रुपये स्वीकृत

ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने किया ग्रामोद्योग ...

छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर के लोविना कोर्ट्स प्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में गूंज रही...

हमारी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए संकल्पित है – म...