Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, June 27

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जेल की दीवार गिरी, 22 कैदी मलबे में दबे


भिंड। भिण्ड जिला जेल में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। जेल की एक बैरक सुबह भर-भराकर गिर गई। हादसे में बैरक में मौजूद 22 कैदी दब गए। हादसे की खबर से हड़कंप मंच गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें कि 2 की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। जेल प्रबंधन के मुताबिक हादसा सुबह सवा पांच बजे का है। जेल में 6 बैरक हैं जिसमें 255 कैदी बंद है, आज सुबह अचानक बैरक नंबर 6 भरभराकर गिर गया। जिस दौरान हादसा हुआ उस दौरान सभी 64 कैदी बैरक के अंदर ही मौजूद थे। हादसे की खबर जिला प्रशासन और पुलिस को दी गई। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया गया। मलबे के अंदर दबे कैदियों को बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेल प्रबंधन के मुताबिक जेल 1958 में बनी हुई है और लगातार बारिश होने की वजह से ही यह हादसा हुआ है। इधर हादसे में जेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हादसे में घायल कैदियों ने जेल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि लगातार हो रही बारिश से जेल की दीवार दरकने लगी थी, जिसकी शिकायत जेल प्रशासन से की गई। लेकिन जेल प्रशासन ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से ही यह हादसा हुआ है।
हादसे के बाद अब बाकी सभी कैदियों को भिंड जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी कैदियों को ग्वालियर जेल भेजा जा रहा है।

No comments

मैट्स विश्वविद्यालय में “द डिज़ाइन फेस्ट – 2025” का भव्य आगाज...

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान के त्वरित निराकरण हेतु...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की ...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

एक पेड़ मां के नाम 2.0: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आम का पौधा ...

उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री संजय सिंह गौड़ ने मंत्री रामविचार...

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्म...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को ...

वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर होनहार युवा कलाकारों...