Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 6

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ससुर की अस्थि विसर्जन करने गया युवक नदी में डूबा

रायगढ़।  रायगढ़ में रविवार सुबह अस्थि विर्सजन के लिए महानदी गया युवक लापता हो गया है। जानकारी के मुताबिक युवक अपने मौसा ससुर की अस्थियां बहा...


रायगढ़।  रायगढ़ में रविवार सुबह अस्थि विर्सजन के लिए महानदी गया युवक लापता हो गया है। जानकारी के मुताबिक युवक अपने मौसा ससुर की अस्थियां बहाने के लिए मिरौनी बैराज गया था, जहां उसका पैर फिसलने से वो पानी में ही डूब गया है। इधर, देर शाम तक गोताखोर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन मृतक का पता नहीं चल सका है। पूरा मामला कोसीर थाना इलाके का है। मृतक का नाम पंचराम सोनी (40) बताया गया है, जो कि सारंगढ़ के टेंगनापाली इलाके का रहने वाला है। बताया गया है कि देर शाम तक तलाशी के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद कर दिया गया है। दरअसल पंचराम रविवार को अपनी पत्नी की मौसी के घर मुड़पार (सारंगढ़) आया था। इसके बाद वो अस्थि विर्सजन करने के लिए सुबह ही मौसा ससुर के बेटे अजीत और अमृत के साथ महानदी पर बने मिरौनी बैराज में पहुंचे। अस्थि विर्सजन करने के बाद तीनों युवक नहाने लगे। नहाने के दौरान ही पंचराम का पैर फिसल गया और नदी के तेज बहाव में बह गया। साथ में गए युवकों ने उसे आसपास ढूंढने की कोशिश की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद कोसीर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ट्रेन से सरगुजा के लिए हुए र...

सुशासन और विकास की राह पर छत्तीसगढ़ – पंडरिया में उप तहसील, ...

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नवा रायपुर का होगा सुनियोजित ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी...

ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं – मुख...

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर तेलीबांधा गार्डन से झूले हटान...

"हर पेड़ बने माँ की छाया"—चंगोराभाठा में जनप्रतिनिधियों ने ब...

ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं – मुख...

नर्मदा परिक्रमा तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए परिक्रमा पथ...

दीपावली के बाद बहनों को हर महीने देंगे 1500 रुपए : मुख्यमंत्...