Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 5

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कांग्रेस जनहित के मुद्दे उठा रही भाजपा भ्रमित कर रही: आरपी सिंह

रायपुर।  प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग सदस्य आर.पी. सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस महामारी की...


रायपुर।  प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग सदस्य आर.पी. सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को लेकर मोदी सरकार से श्वेत पत्र में चार मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया है तथा विभिन्न महत्वपूर्ण सवाल पूछे हैं। एक तरफ कांग्रेस पार्टी निरंतर जनहित के मुद्दे उठा रही है वहीं भाजपा एवं उनके प्रवक्ता देश की जनता को भ्रमित करने वाली बातें कर रहे है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस माहमारी में भी ओछी राजनीति शुरू कर दी तथा तथ्यहीन बातों को आधार बनाकर कांग्रेस शासित प्रदेशों पर आरोप लगाया है। कोरोना से हुई मौतों पर बात कहने से पहले भाजपा को उत्तरप्रदेश एवं गुजरात के भयवाह आंकड़ो को देखना चाहिए। टीकाकरण महाभियान की दुहाई देने वाली भाजपा बताए कि आखिर क्यों देश में वैक्सीन की कमी निरंतर बनी हुई है। जिस संकटकाल में केंद्र सरकर को राज्यों के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए उस समय केंद्र की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। यह तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ कोरोना नियंत्रण एवं टीकाकरण पर बेहतर काम कर रहा है। सही समय पर निर्णय एवं संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से आज छत्तीसगढ़ में कोरोना पूरी तरह से ढलान पर है। कांग्रेस शासित राज्यों पर मनगढंत आरोप लगाने वाले एक बार छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्यों को पढ़ लें। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की शुरूआत से लेकर अब तक प्रति दस लाख की आबादी में कुल कोरोना जांच राष्ट्रीय औसत से आगे है। यहां प्रति दस लाख की जनसंख्या में औसत सैंपल जांच 3 लाख 48 हजार 938 है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर अब तक औसत 2 लाख 94 हजार 402 सैंपलों की जांच हुई है। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा सेंपलों की जांच की गई है।
कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले ही छत्तीसगढ़ ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में  शिशु रोग, स्त्री रोग, निश्चेतना, पैथॉलाजी, मेडिसीन एवं सर्जरी के पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सक की भर्ती पर विशेष कार्य किया जा रहा है. इतना ही नहीं समस्त जिले के कलेक्टर विस्तृत कार्ययोजना बना रहे है जिससे संभावित तीसरी लहर को मात देने में मदद मिलेगी।
यह छत्तीसगढ़ सरकार के कुशल प्रबंधन का ही नतीजा है कि वर्तमान में संक्रमण की रफ्तार घटकर मात्र 1.2 प्रतिशत पर आ गई है। राज्य में टीकाकरण का कवरेज लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना से बचाव के टीके की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर अब तक 77 लाख से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए इसके लक्षण वाले 23  लाख से ज्यादा संदिग्ध मरीजों को नि:शुल्क दवा किट वितरित की गई हैं।

No comments

मैथिलीशरण गुप्त उद्यान में अवैध झूलों पर महापौर का बड़ा एक्श...

छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक व्य...

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जीएसटी कलेक्शन के संदर्भ...

प्रदेश में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक सु...

मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता...

ग्राम झलारिया पहुंचीं प्रभारी सचिव रीना कंगाले, योजनाओं की ह...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वॉटर वुमन शिप्रा पाठक का किया ...

राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराय...