Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 5

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गैस सिलेंडर कब खाली होने वाला है, इस ट्रिक से आसानी से करें पता

  नई दिल्ली। रसोई गैस का इस्तेमाल भारत में अब काफी होने लगा है। उज्ज्वला गैस योजना के जरिए मोदी सरकार ने इसे गांव-गांव तक पहुंचा दिया है। ऐस...

 


नई दिल्ली। रसोई गैस का इस्तेमाल भारत में अब काफी होने लगा है। उज्ज्वला गैस योजना के जरिए मोदी सरकार ने इसे गांव-गांव तक पहुंचा दिया है। ऐसे में कई बार सिलेंडर रात में खत्म हो जाता है, जब हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है कि हम जल्द ही भरा लें। शहरों की भाग दौड़ भरी जिंदगी में तो सिलेंडर भराने के लिए भी टाइम नहीं होता। कभी चाय बन रही है और सिलेंडर खत्म हो गया। ऐसे हालात में अगर दूसरा सिलेंडर नहीं है तो चाय मजा किरकिरा तो हुआ ही साथ ही सिलेंडर भराने की टेंशन अलग पैदा हो गई। क्या आप भी ऐसी सभी समस्याओं से जूझ चुके हैं। आखिरी हम क्या करें कि हमें पता चल जाए कि सिलेंडर इस दिन, इस समय खत्म होने वाला। अगर आपको पता चल जाए कि आपका सिलेंडर इस दिन इस समय तक खत्म होने वाला है तो कितना आसान हो जाएगा। उसी हिसाब से हम अपना नया सिलेंडर बुक भी कर सकते हैं। आपके सिलेंडर में कितनी गैस है यह पता करने के लिए सबसे पहले एक कपड़े को पानी में भिगोकर गीला कर लें। अब इस गीले कपड़े से सिलेंडर में एक मोटी रेखा खींच लें। इसके बाद 10 मिनट इंतजार करें। अब आपके सिलेंडर का जो भाग खाली होगा वहां का पानी जल्दी सूख जाएगा और जहां तक गैस होगी वहां का पानी देर से सूखेगा। इस तरीके से आप आसानी से अपने सिलेंडर में गैस की मात्रा का पता लगा सकते हैं। दरअसल, सिलेंडर का खाली हिस्सा गर्म होता है इसलिए खाली हिस्से का पानी जल्दी सूखता है और गैस से भरा हुआ हिस्सा ठंडा होता है इसलिए गर्म हिस्से का पानी देर से सूखता है।

No comments

ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं – मुख...

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर तेलीबांधा गार्डन से झूले हटान...

"हर पेड़ बने माँ की छाया"—चंगोराभाठा में जनप्रतिनिधियों ने ब...

ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं – मुख...

नर्मदा परिक्रमा तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए परिक्रमा पथ...

दीपावली के बाद बहनों को हर महीने देंगे 1500 रुपए : मुख्यमंत्...

मुख्यमंत्री ने देवशयनी एकादशी की दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ज...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक: मंत्री ...

कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रधान पाठक निलंबित