Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, May 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

क्या आप जानते हैं शकुनी मामा, उनके जादुई पासों का रहस्य

नई दिल्ली। जब भी महाभारत का जिक्र होता है उनमें एक दुर्योधन के मामा और गांधारी के भाई शकुनी का नाम जरूर आता है. शकुनी के बारे में कहा जाता ...


नई दिल्ली।
जब भी महाभारत का जिक्र होता है उनमें एक दुर्योधन के मामा और गांधारी के भाई शकुनी का नाम जरूर आता है. शकुनी के बारे में कहा जाता है कि दुर्योधन के मन में पांडवों के प्रति नफरत का बीज उन्होंने ही बोया था. जुए का ऐसा खेल खेला था कि कौरव और पांडव महाभारत के महायुद्ध के लिए तैयार हो गए . जिसके बाद कुरु वंश का नाश हो गया।

एक धार्मिक कथा के मुताबिक शकुनी नहीं चाहता था कि उसकी बहन गांधारी का विवाह धृतराष्ट्र से हो. भीष्म पितामह के दबाव में गांधारी को धृतराष्ट्र से विवाह करना पड़ा इसलिए वो बदले की भावना से हस्तिनापुर आकर रहने लगा और षड्यंत्र रचने लगा।

एक बार भीष्म पितामह ने शकुनी के पूरे परिवार को बंदीगृह में डाल दिया.बंदी गृह में सभी को इतना ही खाना दिया जाता था कि धीरे धीरे वो तड़प तड़प के मर जाएं।
भूख के कारण जब शकुनी के सभी भाई आपस में खाने के लिए लड़ने लगे तब इनके पिता ने यह तय किया कि अब से सारा खाना एक ही आदमी खाएगा. उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी जान देकर एक आदमी की जान बचाएंगे जो हमारे साथ हुए अन्याय का बदला ले सके. इसलिए तय किया गया कि जो सबसे ज्यादा चतुर और बुद्धिमान होगा वही खाएगा।

शकुनी सबसे छोटे लेकिन चतुर और बुद्धिमान थे इसलिए सारा खाना शकुनी को मिलने गला. शकुनी अपने परिवार के साथ हुए अत्याचार को भूल ना जाएं इसलिए उनके परिवार ने उनके पैर तोड़ दिए जिससे शकुनी लंगडा के चलते थे।

शकुनी के पिता जब बंदी गृह में मरने लगे तब उन्होंने शकुनी की चौसर में रुचि को देखते हुए शकुनी से कहा कि मेरे मरने के बाद मेरी उंगलियों से पासे बना लेना. इनमें मेरा आक्रोश भरा होगा जिससे चौसर के खेल में तुम्हें कोई हरा नहीं पाएगा. इसी के चलते शकुनी हर बार चौसर के खेल में जीत जाते थे. वो पांडवों को इस खेल में हराने में सफल हुए।

No comments

युवा शक्ति है राष्ट्र शक्ति- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: युक्तियुक्तकरण के माध्...

दूरस्थ स्कूलों में शिक्षकों की कमी से गिरा परीक्षा परिणाम

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा ए...

वीर सैनिकों के सम्मान में आन-बान-शान से निकली तिरंगा यात्रा

पूरा देश मना रहा है देवी अहिल्याबाई का 300वां जन्म जयंती वर्...

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आयुष विभाग की अनूठी पहल, ग्रामीणों...

01 से 07 जून तक मनाया जायेगा “चावल उत्सव”, राशनकार्डधारी परि...

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्...

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों, चुप...