Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 19

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नहीं लग पाएगी सुरक्षा में सेंध: चीन सीमा से लगे बेदांग में बनेगा हेलीपैड

पिथौरागढ़।  भारत और चीन के बीच कई महीनों से तनाव जारी है। कई बार की वार्ता के दौरान कोई हल नहीं निकल पाया है। हर बार चीन वार्ता के बाद सीमा ...


पिथौरागढ़।  भारत और चीन के बीच कई महीनों से तनाव जारी है। कई बार की वार्ता के दौरान कोई हल नहीं निकल पाया है। हर बार चीन वार्ता के बाद सीमा पर गतिविधियां बढ़ा देता है और अपने वादे से मुकर जाता है। इसी के चलते हाड़ कंपाने वाली सर्दी में भारतीय सेना के हजारों जवान सीमा पर कड़ा पहरा दे रहा है।  इसी के चलते अब भारत ने भी सुरक्षा तंत्र मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। चीन सीमा से लगे बेदांग में आईटीबीपी हेलीपैड बनाने जा रही है। हेलीपैड बनने के बाद जवानों को खाद्य सामग्री समेत अन्य जरूरी चीजों की आसानी से आपूर्ति हो सकेगी। समुद्र तल से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर दावे में भारत-चीन सीमा पर आईटीबीपी की अंतिम चौकी है। इससे पहले बेदांग नामक स्थान पर हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। वहां हेलीपैड बनने से आईटीबीपी समेत सभी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को राहत मिलेगी।
अरुणाचल में भारत-चीन सीमा विवाद के बाद चीन ने सीमांत जिले पिथौरागढ़ से लगे क्षेत्रों में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। चीन एचडी कैमरों की मदद से भारत की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है।  
भारतीय जवान भी मुस्तैदी से सीमा पर सात से आठ फीट तक की बर्फबारी में गश्त कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक 36वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बेदांग में हेलीपैड बनाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद हेलीपैड का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

No comments

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए स...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वन-टू-वन बैठकों से खुले वैश्विक निवे...

प्रवासी भारतीयों के साथ मध्यप्रदेश का है मजबूत जुड़ाव : मुख्य...

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

आंगनबाड़ियों में दिख रहा बदलाव

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में विशुद्ध रूप से राज...

विकास की नई इबारत: धमतरी में बदलते ग्रामीण परिदृश्य की कहानी

प्रदेश में अब तक 422.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से गुणवत्ता सुधार करने रोडमैप मा...