Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 6

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की आवश्यक बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर के सभागार में संपन्न हुई बैठक का शुभारंभ पंडित दीनद...


सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की आवश्यक बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर के सभागार में संपन्न हुई बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने विस्तार पूर्वक जिला संगठन का वृत्त प्रस्तुत करते हुए जानकारी दी,इस दौरान मंचस्थ अतिथियों में बेलतरा विधायक एवं प्रदेश प्रभारी रजनीश सिंह बिलासपुर, सह प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी  महासमुंद,प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल ,भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक एवं  राम जन जागरण अभियान के जिला संयोजक डॉ खिलावन साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लीलाधर सुल्तानिया, प्रमुख थे,तथा जिले की बैठक में भाजपा जिले के पदाधिकारी, मोर्चा/ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, महामंत्री मंडल अध्यक्ष,महामंत्री जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के निर्वाचित भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित थे, कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी रजनीश सिंह ने विस्तार पूर्वक संगठनात्मक विषयों पर जानकारी देते हुए मंडल अनुसार संगठन की गतिविधियों एवं संपादित कार्यक्रमों की समीक्षा की, तथा रजनीश सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में हमें एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में अपने-अपने बूथ स्तर तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को पहुंचाना है,एवं देश की नरेंद्र मोदी की सरकार पूरे देश में सर्व वर्ग हित के लिए काम कर रही है किंतु छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने अपने वायदों के अनुरूप जनता के हित में काम नहीं किया है, वही सह प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी ने भी विस्तार पूर्वक प्रत्येक मंडलों की एवं जिला संगठन की समीक्षा की, कार्यक्रम को भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के लिए सौभाग्य है कि हमें जिला प्रभारी के रूप में एक ऊर्जावान जनप्रतिनिधि मिला है,तथा जांजगीर-चांपा जिला आने वाले समय में उनके मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत बनाएगा, कार्यक्रम में भाजपा की ओर से राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया तथा प्रस्ताव का समर्थन अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने करते हुए विस्तार पूर्वक राजनीतिक प्रस्ताव की जानकारी दी, कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा महामंत्री नारायण चंदेल ने भी संबोधित करते हुए विस्तार पूर्वक राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा बैठक के दौरान आगामी प्रशिक्षण वर्ग एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

No comments

ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं – मुख...

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर तेलीबांधा गार्डन से झूले हटान...

"हर पेड़ बने माँ की छाया"—चंगोराभाठा में जनप्रतिनिधियों ने ब...

ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं पंचायती राज संस्थाएं – मुख...

नर्मदा परिक्रमा तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए परिक्रमा पथ...

दीपावली के बाद बहनों को हर महीने देंगे 1500 रुपए : मुख्यमंत्...

मुख्यमंत्री ने देवशयनी एकादशी की दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ज...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक: मंत्री ...

कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्रधान पाठक निलंबित